सुपौल, अप्रैल 14 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। सोहटा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक वद्यिालय गिरधरपट्टी में एमडीएम बनाने के दौरान झुलसकर घायल हुई रसोईया की मौत रविवार को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई। सोमवार की सुबह घटना से गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और चुन्नी-सोहटा सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया। बताया जाता है कि 5 अप्रैल को उच्च माध्यमिक वद्यिालय गिरधरपट्टी में खाना बनने के दौरान गिरधरपट्टी आदिवासी टोला निवासी धर्मदेव उरांव की पत्नी रसोइया अमला देवी (42) गंभीर रूप से झुलस गई। लोगों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन महिला को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रसोईया की मौत की जानकारी मिलते ही गुस्साए लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.