सुपौल, दिसम्बर 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। इस वर्ष मौसम ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। खरीफ के बाद अब रबी फसल के लिए भी मौसम काफी अनुकूल माना जा रहा है। पूरे खरीफ सीजन में बिचड़ा बुआई से लेकर फसल पकने तक समय-समय पर हुई बारिश ने जहां धान की पैदावर को गति दी, वहीं फसल तैयार होने के अंतिम चरण में भी बारिश ने खेतों में नमी बरकरार रखी। इस कारण खेतों में आज भी पर्याप्त नमी है, जिससे किसानों को रबी फसल की तैयारी में बड़ी राहत मिली है। इस समय किसान एक साथ दो बड़े काम निपटाने में जुटे हैं। पहला खरीफ फसल की कटाई और दूसरा, उसी खेत में जुताई कर रबी फसल की बुआई। खेतों में नमी बनी रहने के कारण इस बार किसानों को सामान्य वर्षा की तरह पटवन करने की जरूरत नहीं पड़ी है। किसान विपीन यादव, नवल किशोर महतो, नंद कुमार महतो, अशोक मंडल, दीपनारायण यादव, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.