सुपौल, फरवरी 24 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एनएच 106 पर सोमवार शाम करीब चार बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेफरल अस्पताल राघोपुर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। इनमें से एक युवक रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोढ़ली वार्ड सात निवासी चंदन कुमार (22) परसुराम के पुत्र हैं। उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल लौकहा वार्ड तीन निवासी जयप्रकाश मेहता के पुत्र अमित कुमार (16) हैं। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.