सुपौल, फरवरी 8 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित पावर ग्रिड के समीप रहने वाले श्रेयांक जयसवाल ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक लाकर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। श्रेयांक के पिता अजय कुमार अजनबी पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि माता पुष्पा जायसवाल गृहिणी हैं। श्रेयांक ने मैनेजमेंट विषय में यह सफलता प्राप्त करते हुए जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस कामयाबी पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्रेयांक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.