भागलपुर, मार्च 19 -- राघोपुर, एक संवाददाता। पवित्र माह रमजान को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाके के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है। शहर के सिमराही बाजार, गणपतगंज बाजार, पिपरा, निर्मली, वीरपुर, त्रिवेणीगंज, छातापुर, भीमनगर, सरायगढ़, किशनपुर, कुनौली आदि बाजारों में रमजान को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। रोजेदारों का कहना है कि माहे ए रमजान को लेकर बड़ी खुशी है। वहीं बाजारों में इफ्तार व सेहरी के सामानों की खरीदारी लोग करते दिखे। फल, किराना, मछली मार्केट के अलावा खजूर, सेवई, ब्रेड आदि की खरीदारी लोग कर रहे हैं। दूसरी तरफ कई महिलाएं कपड़े की खरीदारी करनी शुरू कर दी हैं। रोजेदारों का कहना है कि माहे ए रमजान अल्लाह का महीना है, इसी माह में कुरआन नाजिल हुआ है। माहे ए रमजान के महीना अल्लाह का महीना है। रमजान के रोजा फर्ज है। इसमें एक फर्ज नमाज में ...