सुपौल, अप्रैल 4 -- छातापुर। छातापुर पंचायत के वार्ड चार में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें एक पक्ष के सदानंद साह, राजानंद साह, दिलीप साह खगेश साह और दूसरे पक्ष के सत्यनारायण साह, रूबी कुमारी, चनिया देवी, रामू साह को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सत्यनारायण साह विवादित जमीन में जबरन टाट लगा रहा था। इस बीच सदानंद साह सहित अन्य लोग टाट लगाने से मना करने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। अब तक आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.