सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सीमा पार से हो रही आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, मानव तस्करी पर रोक तथा जाली मुद्रा के प्रचलन व आर्थिक धोखाधड़ी खत्म करने को लेकर भारत और नेपाल साझा प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं आतंकवादी गतिविधियों, हथियार, गोला-बारूद तथा नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भी दोनों देश अब सख्त कदम उठाएंगे। इसको लेकर गुरुवार को नेपाल के मोरंग जिले के विराटनगर में नेपाल-भारत सीमा जिला समन्वय समिति की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोरंग के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) युबराज कतेल ने की। जबकि भारतीय पक्ष से सुपौल के डीएम सावन कुमार व एसपी सरथ आरएस समेत अररिया-किशनगंज के भी डीएम-एसपी मौजूद रहे। जबकि नेपाल की ओर से मोरंग, झापा और सुनसरी जिलों के मुख्य जिला अधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल एवं राष्ट्रीय जांच विभाग ...