सुपौल, फरवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना दिया। संघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से राजस्व कर्मियों की जायज मांगों को लेकर विभागीय स्तर पर बार-बार ज्ञापन सौंपे गए और धरना-प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व कर्मचारियों के वेतनमान में सुधार, ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2800 (लेवल-5) अथवा योग्यता के अनुसार 4200 किए जाने, नव नियुक्त कर्मियों की गृह जिले में पदस्थापना, कार्य के लिए आवश्यक संसाधन जैसे लैपटॉप, इंटरनेट एवं वाहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा कार्यभार का युक्तिकरण शामिल है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं...