सुपौल, फरवरी 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को (बीएसएपी) 12वीं और 15वीं बटालियन, भीमनगर की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। बटालियन मुख्यालय से सैकड़ों प्रशिक्षु महिला जवानों ने प्रभातफेरी निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सहरसा चौक बस स्टैंड पहुंची। प्रभातफेरी के दौरान महिला जवानों ने नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नारे लगाए। बस स्टैंड परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान खींचा। नाटक में युवाओं में बढ़ती स्मैक की लत, स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ और नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना की और पुलिस की पहल को सराहा। प्रशिक्षण डीएसपी वासुदेव राय ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास व सं...