भागलपुर, मार्च 8 -- छातापुर। एक प्रतिनिधि प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर पुरूषों को शपथ दिलाई गई। बीडीओ डा. राकेश गुप्ता एवं बीपीआरओ देश कुमार ने पुरूषों को महिला के मान सम्मान की रक्षा करने तथा उसके हक व अधिकार को दिलाने का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में सरकारी कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के अलावे आमलोग शामिल हुए। इस मौके पर बीडीओ गुप्ता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम के आदेश के आलोक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पुरूषों को शपथ दिलाया गया। बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं में महिलाओ को उचित अधिकार दिये गए हैं। खासकर शिक्षा में वित्तीय मदद व सरकारी नौकरी में आरक्षण का परिण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.