सुपौल, मार्च 11 -- निर्मली, संवाद सूत्र। डगमारा थाना क्षेत्र के कमलपुर वार्ड 6 में रविवार की रात एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. कलाम की पत्नी खुशबू खातून (26) के रूप में हुई है। मृतका को एक तीन साल का पुत्र भी है। घटना के बाद से मृतका के पति सहित ससुराल वाले फरार हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, मृतका के मायके पक्ष के लोग घटना की जानकारी मिलते ही कमलपुर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर खुशबू की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी वार्ड 5 निवासी मृतका के चाचा शमीम, इम्तियाज, जसीम, नौशाद ने कहा कि खुशबू की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ससुराल वालों ने फोन कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.