सुपौल, अक्टूबर 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरुआरी पश्चिम वार्ड 3 में दहेज की डिमांड पूरा नहीं करने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गलाकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतका की पहचान बरुआरी पश्चिम वार्ड 3 निवासी सुबोध साह की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (26) के रूप में हुई है। इधर, महिला की मौत के बाद शव को घर में छोड़कर ससुरालवाले फरार हो गए। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर साजिश के तहत लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के पिता रामगुलाम साह ने बताया कि 6 साल पहले ही बहन की शादी बरुआरी पश्चिम वार्ड 3 के ललन साह के पुत्र सुबोध साह से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालवालों का रवैया लक्ष्मी के प्रति बदल गया। हालांकि इस बीच लक्ष्मी ने एक पुत्र और एक पुत्री को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.