सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सदर प्रखंड के बलहा पंचायत अंतर्गत दुधा वार्ड 13 स्थित बाबा ब्रह्म स्थान में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित 48 घंटे की अखंड राम धूनी की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई जिसमें 201 कन्याओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं खेरदाह नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर पहुंचीं। इस दौरान "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय पासवान एवं सचिव बद्री पासवान ने बताया कि कई दशकों से यहां महा शिवरात्रि पर राम धूनी और कलश यात्रा की परंपरा निभाई जा रही है, जो गांव की आस्था और एकता का प्रतीक है। राम धूनी के दौरान श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन में लीन रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजन के दौरान प्रसाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.