सुपौल, फरवरी 13 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत के बाबा मानिश्वर नाथ शिव मंदिर रतनसार में आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाली शिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसको लेकर रतनसार वार्ड नंबर 12 में शिवरात्रि के उपलक्ष में होने वाले 48 घंटा का अष्टजाम का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के कर्मियों ने साफ शुक्रवार को सामूहिक रूप से साफ-सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर समेत मंदिर तक पहुंचने वाली विभिन्न मार्गों की साफ सफाई की। शिव रात्रि पूजा समिति के लोगों ने बताया कि शिव रात्रि के दिन जलाभिषेक को लेकर अहले सुबह से ही विधि व्यवस्था बना ली जाएगी। जिससे शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने में श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो सके। इसके साथ ही मंदिर परिसर समेत विभिन्न मार्गों में लाइ...