सुपौल, फरवरी 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। सदर थाना क्षेत्र के हुसैन चौक लिंक रोड वार्ड 22 में बुधवार सुबह करीब 6.45 बजे हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी व्यापारियों से 25 लाख रुपये लूट लिए। बिना नंबर के काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित व्यापारी नवाब और शहजाद उर्फ मुन्ना मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर मवेशी हाट में खरीद-बिक्री के लिए सुबह घर से निकले थे। मवेशी खरीद के लिए उनके पास नकद 25 लाख रुपये थे। जैसे ही वे हुसैन चौक लिंक रोड पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। हथियार दिखाकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। बताया गया कि दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.