सुपौल, फरवरी 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। अनादि काल से सनातन सत्य है। अगर आप देश के इतिहास को पलट कर देखेंगे तो इसको सींचने और सुन्दर बनाने में संतों का अमुल्य सहयोग रहा है। उक्त कथन विश्व कबीर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत मोहन साहेब का है। जो सोमवार को प्रखंड के सुरजापुर स्थित परसाबिरबल गांव में आर एस एस के तत्वावधान में आयोजित सनातन हिंदू सम्मेलन में कही। देश भर में आर एस एस द्वारा आयोजित किये जा रहे हिंदु सम्मेलन की कडी में प्रखंड के परसाबिरबल गांव में आयोजित इस पहले कार्यक्रम में महिला पुरूष सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह देश सदियों से पवित्र भूमि के रूप में जानी जाती है। देश की पवित्र भूमि में राम, बुद्ध कबीर जैसे सैकडों महापुरुषों ने जन्म लिया है। इसी से आप सोच सकते हैं कि हमारे भारत देश की घरती कैसी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.