सुपौल, फरवरी 10 -- मरौना, मरौना दक्षिण पंचायत स्थित मदरसा इस्लामिया गणेशपुर मदरसा संख्या 262 में मंगलवार को प्रबंध समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मौलाना सगीर अहमद ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रबंध समिति का चयन किया गया। समिति में शमीम अख्तर, मोहम्मद अशरफ अली, मोहम्मद मुजीबुर रहमान, मोहम्मद अंजार उल हक, मोहम्मद नौशाद आलम और मोहम्मद अंजार आलम को सदस्य बनाया गया। वहीं मदरसा प्रधान मौलाना मोहम्मद हाशिम और वरिष्ठ शिक्षक शैदूर रहमान को भी समिति में शामिल किया गया। ग्रामीणों ने नई समिति से मदरसा के शैक्षणिक विकास व बेहतर संचालन की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.