सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेल सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए गुरुवार शाम मंडल कारा में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार व एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में गुरुवार रात छापेमारी की गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक जेल के सभी 12 वार्डों की सघन तलाशी ली गई। छापेमारी के लिए प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग टीम गठित की गई थी। इसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे। तलाशी के दौरान एक वार्ड से कुछ मात्रा में गांजा बरामद किया गया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बरामद गांजा की जब्ती सूची तैयार कर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। छापेमारी के दौरान जेल में बंद कैदियों से गहन पूछताछ की गई और अवैध व अवांछित वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.