सुपौल, फरवरी 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर मंगलवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की। हालांकि, घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुराने सिनेमा हॉल के समीप त्वरित घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से दो प्लास्टिक बोरियों में रखी कुल 236 बोतल देशी 'दिलवाले' नेपाली शराब बरामद की गई। साथ ही एक ग्लैमर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 एई 3977) भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.