सुपौल, फरवरी 5 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। माधोपुर पंचायत वार्ड तीन स्थित मदरसा जामिया आईशा लीलबनात के समीप आयोजित दो दिवसीय समाज सुधार एवं शिक्षा जागरूकता सम्मेलन का गुरुवार शाम दुआ के साथ समापन हो गया। मौके पर उपस्थित मौलाना कासमी के साथ अकीदतमंदों ने मुल्क की सलामती और अमन चैन के लिए दुआ की गई। दुआ में सैकड़ों धर्मावलंबी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्धजन शामिल हुए। मौलाना केरामुद्दीन एवं मौलाना मुफ्ती तबारक हुसैन कासमी की अध्यक्षता और हाफिज मोजाहिद हसनैन हबीबी कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उलेमाओं ने कहा कि आखरी नबी हजरत मुहम्मद मुस्तुफा (स) सिर्फ मुसलमानों के ही रहमत नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के हैं। लिहाजा पुरी इंसानियत को समाज में आपसी सौहार्द और अमन चैन बनाये रखने की जरूरत है। कहा कि कुरआन पूरी इंसानियत क...