भागलपुर, मार्च 9 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगता टोला के पास एनएच 27 पर शनिवार की शाम करीब 7 बजे ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक मामूली रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि छातापुर थाना क्षेत्र निवासी मो. इसराइल (38 वर्ष) ऑटो चालक का काम करता है। शनिवार को वह रामविशनपुर से भीमपुर जा रहा था। इसी क्रम में भगता टोला के पास कट लेने के क्रम में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.