सुपौल, फरवरी 25 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की निर्मली पंचायत स्थित बेला नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को अयोध्या धाम से पधारी कथावाचिका साध्वी बिन्दु शास्त्री ने भावपूर्ण प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ज्ञान और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने मुख्य रूप से सुदामा चरित्र के द्वारा सच्ची मित्रता, प्रेम, निस्वार्थ भाव और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का पाठ पढ़ाया। श्रद्धालुओं को सांसारिक मोह त्यागकर जीवन को सत्कर्मों में लगाने की प्रेरणा दी गई। अंतिम दिन के प्रवचन में साध्वी जी ने सुदामा और कृष्ण की अटूट मित्रता का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा मित्र वही है जो बुरी वक्त में भी साथ न छोड़े। बताया गया है कि कृष्ण ने सुदामा के चरण धोकर मित्रता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। सुदामा चरित्र के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.