सुपौल, सितम्बर 30 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को मां के अष्टम स्वरूप की पूजा के लिए महिला पुरुष भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बाबत छातापुर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, डहरिया दुर्गा मंदिर, तिलाठी दुर्गा मंदिर, गिरिधर पट्टी दुर्गा मंदिर, चुन्नी दुर्गा मंदिर में हजारों के संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे। छातापुर में मां देवी दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही थी। छातापुर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में वैष्णवी दुर्गा की पूजा होती है। अष्टमी की रात निशा पूजा भी पंडित कुला झा के नेतृत्व में यहां हुई। इधर, विधि व्यवस्था को लेकर बिभिन्न पूजा स्थलों पर महिला पुरुष पुलिस ड्रेस व सादे लिबास में भी तैनात है। जो ...