सुपौल, जनवरी 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्रों में कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को उनकी उपज को कम लागत में सुरक्षित रखने के लिए न तो कोई प्रोसेसिंग यूनिट उपलब्ध कराई गई है और न ही कोल्ड स्टोरेज की सुविधा दी गई है। लंबे समय से यह सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के 50 हजार से अधिक किसान और मजदूर आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। जिले में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होने से किसानों की उपज बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि जिले में कहीं भी कोल्ड स्टोर की सुविधा होती तो वे अपनी उपज को वहां सुरक्षित रख सकते थे। अनुमंडल में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने के कारण टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी सहित अन्य सब्जियां कुछ ही दिनों में खराब हो जाती हैं। सुदूर इलाकों के किसान अधिक दूरी होने के कारण अपनी उपज को सुरक...