भागलपुर, जनवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि बीड़ी नहीं देने पर नशे में धुत्त दो युवकों ने वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज तिलाठी पंचायत अंतर्गत सरदार टोला में रविवार रात करीब नौ बजे की है। बताया जाता है कि महिला ने दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद दोनों युवक पहुंचे और दुकान खोलकर बीड़ी देने की जिद पर अड़ गए। जब महिला ने मना किया तो दोनों ने आक्रोश में आकर पहले वृद्धा के दो पोतों की पिटाई की फिर बीच-बचाव करने आई महिला को भी लात-घूंसों से जमकर पीटा। पिटाई से कराहती वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर सदल-बल मौके पर पहुंचे छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए शव सुपौल भेज दिया। घर पर ही छोटी किराना दुकान चला जीवन-यापन करती थी महिला जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.