सुपौल, अक्टूबर 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली में जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार पुरानी सिनेमा रोड स्थित वार्ड छह में बिना अनुमति के आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। नियममों का उल्लंघन होने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आयोजनकर्ता वार्ड छह निवासी विनीत कुमार के खिलाफ निर्मली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारियों ने साफ किया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए पूर्व अनुमतिआवश्यक है और उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी। निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि कांड संख्या-170/25 दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...