सुपौल, सितम्बर 25 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को विद्युत प्रमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालय परिसर में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय कैंम्प का आयोजन होगा। जिसमें स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, विधुत आपूर्ति, विपत्र सुधार, नये विधुत संबंध, कृषि विधुत संबंध, गलत रीडिंग, खराब मीटर आदि समस्याओं की शिकायतों का ऑन स्पाट निराकरण त्वरित किया जायेगा। प्रतापगंज प्रखंड में भी गुरुवार को कैंप का आयोजन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...