सुपौल, दिसम्बर 3 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बहुचर्चित विकास कुमार (13 बर्ष) की हत्या और उसकेबाद आनन फानन में शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। घटना को तीन महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन एक भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई हैं और न ही पुलिस द्वारा किसी तरह कीअन्य प्रक्रिया अपनाई गई है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर मामले में उदासीन बनी हुई है। घटना के बाद मृतक की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एसएफएल टीम को भी बुलाया था , लेकिन अचानक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।तीन महीने बाद भी पुलिस ने किसी को न हिरासत में लिया और न ही पूछताछ की। ग्रामीणों का कहना है कि नामजद लोग गांव में खुलेआम घूम रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.