सुपौल, नवम्बर 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पडाव परिसर में अवस्थित श्री श्री 108 बाबा खाकी महाराज की स्थापना का छठा वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्रद्धा और विश्वास के साथ आयोजित वार्षिकोत्सव के मौके पर चार दिवसीय पूजन व अनुष्ठान की शुरुआत की गई। बाबा खाकी महाराज स्थान परिसर में अखंड जाप के साथ 48 घंटे के अष्ट्याम की गूंज से बस पड़ाव स्थल पर माहौल भक्तिमय बन गया है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओ की भीड़ जूटने लगी है। गुरुवार संध्या अष्ट्याम के समापन पश्चात भगैत का आयोजन किया जाएगा। जो शुक्रवार संध्या तक चलेगा। अष्ट्याम व भगैत गायन के लिए आसपास के इलाके से सुप्रसिद्ध कई टीम पहुंच रही है। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष छठवीं बार श्रीश्री 108 बाबा खाकी महाराज का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव में 48 घंटे ...