सुपौल, फरवरी 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही स्थित दिनादास टोला रामनगर रोड पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की पहचान झिल्ला डुमरी वार्ड 12 निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद कमरूल के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.