सुपौल, फरवरी 6 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बनैलीपट्टी पंचायत में पैक्स चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से निर्विरोध संपन्न हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद सहित कुल 11 पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसन्तपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए परिता देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सदस्य पद के लिए परमेश्वर राम, सत्यनारायण मेहता, मनोरमा देवी, सुनीता देवी, नीरो देवी, रामी सदा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, पन्नालाल पासवान एवं अर्जुन शर्मा को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन पदाधि...