सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो दिनों तक कुहासा और बादल के बीच चल रही पुरवा हवा का जोर सोमवार को थम गया। हवा की दिशा बदलकर पछुआ हुई तो आसमान साफ हुआ और तीखी धूप निकली। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तेज हवा और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एसके सुनम ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय के क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है और इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव हुआ है। असमय मौसम परिवर्तन के कारण विशेष तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूरी तरह ठंड समाप्त नहीं हुई है, अपने पर ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.