सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल। जिले में मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी 11 प्रखंडों में पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया गया। अभियान के तहत एक ही दिन में 3513 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई, जबकि 8267 किसानों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। प्रशासनिक अमले की सक्रियता और कर्मियों की मेहनत से किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। अधिकारियों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। अभियान के बेहतर निष्पादन का असर राज्य स्तर पर भी दिखा, जहां सुपौल जिले ने बिहार में आठवां स्थान प्राप्त किया। प्रशासन ने आगामी दिनों में अभियान को और तेज करने की बात कही है, ताकि शेष किसानों को भी फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.