सुपौल, फरवरी 22 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना उत्तर पंचायत के कबरीबांध वार्ड आठ में एक जमीन रजिस्ट्री मामले में धोखाधड़ी के मामले को लेकर जमीन विक्रेता पीड़ित पुष्पा देवी ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया था। डीएम सावन कुमार ने आवेदन की त्वरित जांच करते हुए उसके निपटारे का आदेश दिया था। इसको लेकर रविवार को मरौना के अंचल सीआई मार्किस हेमब्रम स्थल पर पहुंचे। जांच कर्मी को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। सीआई मार्किस हेमब्रम ने उक्त आवासीय जमीन में दो कमरे का एक पुराना मकान, एक शौचालय, मकान की छत तक जाने के लिए सीढ़ी और हरे-भरे 71 पुराने पेड़ लगा पाया। जबकि निबंधित केवाला में खाली जमीन बताकर निबंधन कराया गया है। पीड़िता द्वारा दिये आवेदन में वर्णित बिंदु को बारीकी से जांच की गई। जांच के क्रम में पीड़िता पुष्पा देवी से भी पूछताछ की गई। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.