सुपौल, जनवरी 16 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि । शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूलों को मॉडल विद्यालय के रूप विकसित करने की योजना को अमलीजामा देना प्रारंभ कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने जिला के 16 माध्यमिक विद्यालयों को योजना अनुसार मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दी है। सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर एक एक माध्यमिक विद्यालय को मॉडल विधालय के रूप में विकसित किया जाना है। विभाग द्वारा जारी सूची में प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल को भी शामिल किये जाने पर लोगों में खुशी देखी जा रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए पब्लिक हाई स्कूल प्लस टू के एच एम डा. अजय कुमार यादव ने बताया कि स्वीकृत विद्यालयों में चालू माह में ही आवश्यक संसाधनों को पूरा किया जायेग...