सुपौल, फरवरी 22 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना उत्तर पंचायत के कबरीबांध वार्ड आठ में नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापना और शिव परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या कथवाचक श्री कृष्णदेव शास्त्री महाराज ने की। बीते सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनकी विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्ध...