सुपौल, फरवरी 24 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान पंचायत के वार्ड 2 निवासी रामचंद्र मंडल की करीब 18 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृत महिला की करीब 5 महीने पूर्व ही वार्ड 2 निवासी ही स्व.दिनेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार से प्रेम विवाह हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला रविवार को घर के पास स्थित मंदिर में पूजा करती भी नजर आई थी। जिसके बाद उसने सर में चक्कर देने की बात कही थी। लोगों ने बताया कि उसके बाद मृत महिला को उल्टी भी हुई थी। जिसके बाद महिला को परिजनों द्वारा सीएचसी छातापुर ले जाया गया जहां ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका के पति चार ...