सुपौल, फरवरी 9 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बनैनिया पंचायत, सनपतहाडीह गांव में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की रिंकू कुमारी की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार रात से गायब हुई रिंकू की मौत की सूचना ग्रामीणों ने रविवार रात को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रिंकू का अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे उसके परिजन रोक रहे थे। इसी कारण विवाद और तनाव के बीच उसकी संदिग्ध मौत हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रिंकू के भाई अजय कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों के बयान और चौकीदार की सूचना के आधार पर हत्या के प्रकरण दर्ज कि...