सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह ने विशिष्ट शिक्षक से पदोन्नत होकर प्रधान शिक्षक बने हजारों शिक्षकों को वेतन संरक्षण और बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा तथा निदेशक प्राथमिक शिक्षा को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में कार्यरत प्रधान शिक्षक पूर्व में विशिष्ट शिक्षक पद पर थे। विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत उन्हें वेतन संरक्षण का लाभ मिलना था, लेकिन अब तक इसका समुचित क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इसके कारण राज्यभर में हजारों प्रधान शिक्षकों का बकाया भुगतान लंबित है। प्रदेश महासचिव ने विभागीय पत्रांक के आलोक में शीघ्र कार्रवाई क...