सुपौल, दिसम्बर 1 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। अब शिक्षा विभाग ने नया रुख अपनाया है। एमडीएम रिपोर्ट अपडेशन में लापरवाह एचएम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की माने तो सुपौल समेत अन्य जिलों से लगातार एमडीएम में अनियमिता का रिपोर्ट सामने आ रहा है। इस संबंध में एमडीएम डीपीओ आलोक शेखर ने बताया कि रोजाना ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर एमडीएम का रिपोर्ट शाम 4 बजे से पहले हर हाल में इंट्री करना है। जिसमें इस कार्य करने में जिले के अधिकांश स्कूलों के एचएम के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा पत्र जारी किया गया हैं। उन्होंने कहा कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से स्कूलों के एचएम को यह जानकारी देनी होगी कि प्रतिदिन कितने बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया। इसके साथ ही प्रतिदिन के मेनू के अनुसार उन्हें कैसा भोजन पर...