सुपौल, फरवरी 8 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल के मल्हनी भरना टोला वार्ड 7 में रविवार को पेड़ की छंटाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पावर ग्रिड के गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सुखासन वार्ड 9 निवासी स्व. योगेन्द्र यादव के छोटे पुत्र 30 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। मृतक के परिजनों के मुताबिक रंजीत यादव सहरसा जिले के सिहौल पावर ग्रिड में गार्ड के पद पर कार्यरत था। चार महीने पहले ही उसका तबादला सुपौल ग्रिड में वहां हुआ था। रविवार को जेई देवेंद्र कुमार उसे सिहौल ग्रिड से मल्हनी भरना टोला पेड़ की छंटाई कराने के लिए लेकर आए थे। इसी दौरान पेड़ की टहनी काटते समय रंजीत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलसने के कारण मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.