सुपौल, जुलाई 3 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोर्ट में पेशी के लिए आया बंदी पुलिस को चमका देकर फरार हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। जब कोर्ट हाजत से एक साथ 21 बंदी को लेकर लेकर तीन जवान कोर्ट परिसर पहुंचे थे। वहां पेशी से पहले बरामदे पर काफी भीड़ थी। मौका का फायदा उठाकर भाग निकला। भागने वाला बंदी नेपाल के सुनसरी जिले के भंटाबाड़ी कोसी गांव पालिका वार्ड 6 का रामनाथ यादव है। गांजा तस्करी के आरोप में भीमनगर थाना पुलिस ने पकड़कर 18 नवंबर 2024 को ही जेल भेजा था। बुधवार को एडीजे 5 सुनील कुमार की कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी। मंडल कारा से सुबह बंदी वैन से उसे कोर्ट हाजत लाया गया था। हाथ से हथकड़ी खुलते ही वह मौके से भाग निकला। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.