सुपौल, जनवरी 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस विभाग जहां एक ओर अनुशासन, कानून के राज और जवाबदेही की दंभ भरता है, वहीं भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले के कुनौली थाना से सामने आया मामला इन दावों को कटघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है। कुनौली थानाध्यक्ष रोशन कुमार और उनके कथित निजी ड्राइवर राजेश कुमार की पुलिस वैन में बनाई गई रील और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में न सिर्फ सरकारी वाहन के दुरुपयोग के आरोप हैं, बल्कि कानून और न्याय व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले संवाद भी सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष वर्दी में पुलिस वैन के भीतर मोबाइल पर बातचीत करते दिखते हैं, जबकि वाहन चला रहा व्यक्ति रील बनाता नजर आता है। बैकग्राउंड में "तू तारीख लड़ते रह जेबी, हम जजवे के खरीद लेबो", "हई जिला के बाहुबली" जै...