सुपौल, मार्च 18 -- निर्मली। पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड 10 में रविवार की शाम छापेमारी कर केस के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी संतोष शर्मा पूर्व कांड का नामजद आरोपी है। इसमें वह फरार चल रहा था। रविवार की शाम गुप्त सूचना पर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...