सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की बरसी पर शनिवार की देर शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुपौल द्वारा जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को नमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत की शक्ति और संकल्प का परिचय दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी ने कहा कि देश की सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और देशवासियों को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.