सुपौल, फरवरी 21 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की। बैठक में 26 फरवरी को आयोजित भूकम्प परिदृश्य अभ्यास की पूर्व तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भूकम्प की स्थिति में त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी तरीके से संचालित करने, आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान एनडीआरएफ की ओर से आए प्रशिक्षक ने भूकम्प से बचाव, राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत पीपीटी प्रस्तुत की। पीपीटी के माध्यम से उन्होंने आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों एवं कार्य-योजना की जानकारी साझा की। मौके पर डीएम सावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.