सुपौल, दिसम्बर 14 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत के रानीपट्टी नहर सड़क पर अपराधियों ने पैक्स प्रबंधक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर मोबाइल, लैपटॉप, थम्ब मशीन व 3 हजार कैश लूट लिये। घटना शनिवार दोपहर की है। मामले में पीड़ित लालगंज पैक्स प्रबंधक रमेश मंडल को हथियार दिखाकर बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट की। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद स्थल पर वे भी पहूंचे थे। अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.