सुपौल, दिसम्बर 8 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। पिपरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के खिलाफ जल्द बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस बाबत सीओ उमा कुमारी और नगर पंचायत के कार्यापालक पदाधिकारी कविता कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि अभी माइकिंग के जरिये अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को सुचना दी जा रही है। दो दिन बाद अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कहा कि समय सीमा निर्धारित की गई है। इसे लेकर पिपरा नगर पंचायत क्षेत्र में रिक्शा द्वारा प्रचार कराया जा रहा है। अतिक्रमण पर सख्त हुए डीएम के निर्देश के बाद हरकत में आए नगर पंचायत द्वारा लोगों से स्वतः अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कहा गया कि समय सीमा के बाद अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध करवाई की जाएगी। अतिक्रमण के दरम्यान हुए नुकसान की भरपाई की जिम्...