भागलपुर, मार्च 8 -- राघोपुर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड 15 में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने चांदी की जेवरात सहित तकरीबन सात लाख रुपए के सामान की चोरी कर लिया। घटना की जानकारी के बाद गृहस्वामी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पिपराही वार्ड 15 निवासी गृहस्वामी लव कुमार चौधरी ने बताया कि वह बीते दिनों परिवार संग प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गए थे। इस बीच लोगों ने सुबह उसे फोन पर घर में चोरी होने की जानकारी दी। कहा कि वह अपने घर की रखवाली के लिए रामविशनपुर पंचायत के दहपौड़ी निवासी बद्री दास (60 वर्ष) को रखे थे। लेकिन किसी कारणवश घटना के दिन वह रखवाली के लिए नहीं पहुंचे। बताया कि चारों ने तीन गेट और पांच कमरों का ताला कुंडी सहित तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.