सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। सुपौल महिला थाना में दायर एक आवेदन ने जिले से लेकर फिल्म जगत तक हलचल मचा दी है। पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने पति, देवर समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में विवाह में कथित धोखाधड़ी, बिना सहमति चिकित्सकीय ऑपरेशन और सालों तक मानसिक-सामाजिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। बलुआ थाना क्षेत्र के संस्कृत निर्मली वार्ड 11 निवासी रंजना झा ने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। वर्ष 1985 में उनके पति मुंबई चले गए। बाद में उन्हें मीडिया से पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। श्रीमति झा ने आरोप लगाया है कि 1996 में इलाज के बहाने दिल्ली ले जाकर एक बड़े अस्पताल में बिना उनकी सहमति के गर्भाशय निकाल दिया गया। इस...